जमुई से विजय कुमार कि रिपोर्ट
बिहार जिला-जमुई : “मोनू की हत्या के लिए दी गई थी 1,50,000 की सुपारी, जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के बरसमिया के जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी “
जानकारी देते हुऐ जमुई एसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने बताया की मृतक के भाई सोनु कुमार ग्राम दुरोडीह थाना डोमाचक जिला कोडरमा ( झारखंड ) ने लिखित आवेदन दिया था, की उनकें भाई मोनु कुमार उम्र 24 वर्ष JH12H-3499 स्कार्पियो वाहन कोडरमा से किराऐ पर लेकर जमुई की ओर चला था। जिसकी हत्या जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया के जंगल में कर दिया गया था।
उक्त हत्याकांड में दशरथ साव उम्र 58 वर्ष , इंद्रदेव साव उम्र 30 वर्ष , सूर्यदेव कुमार उम्र 28 वर्ष और विशुनदेव कुमार साव उम्र 25 वर्ष ग्राम तिसरी थाना तिसरी जिला गिरीडीह ( झारखंड ) को आरोपित किया गया था।
जमुई एसपी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी जमुई के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 10 धंटे के अंदर उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अन्य के गिरफ्तारी के लिऐ छापेमारी कर रही है पुलिस।

एसपी ने बताया तकनीकी अनुसंधान और मृतक के द्वारा धटना के पूर्व वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की गई, तो पाया की वायरल वीडियो राजकिशोर पासवान ग्राम कमलादह थाना बथनाहा जिला सीतामढ़ी का है। जो नामजद के धर में पार्टनरशिप पर कौशल विकास केंद्र का संचालन करते है। तथा मृतक मोनु की बड़ी बहन की शादी प्राथमिक अभियुक्त दशरथ साह के धर में है जहां पर प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। तथा मृतक अपनी बहन का पक्ष लेकर दशरथ साह से लड़ाई झगड़ा होता था। उसी के आक्रोश में आकर नामजद प्राथमिक अभियुक्तों के द्वारा राजकिशोर पासवान को मोनु कुमार की हत्या की सुपारी दे दी गई।
राजकिशोर पासवान अपने ससुराल मरियम पहाड़ी जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने साला थोमस मरांड़ी के सहयोग से षड्यंत्र रचकर बबलू राय को 1,50,000 रूपया हत्या करने का सुपारी दिया। तथा अपने तीन अन्य गुर्गों अमजद अंसारी , सोबराती एवं रिजवान को तैयार किया और 24/09/2022 को लगभग 3 बजे दिन में राजकिशोर पासवान तिलईया से झांसा में लेकर मोनु कुमार का स्कार्पियो भाड़े पर बुक किया, और उसे चरकापत्थर लाया जहां से चारों गुर्गे मरियम पहाड़ी मोनु कुमार के गाड़ी में सवार हो गए रात में गरही थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में पहुंचे पिशाब करने के बहाने गाड़ी को रूकवाया और बबलू राय ने मोनु के सर और कनपटी में दो गोली मारकर हत्या कर दी। बाइट जमुई SP