सिकन्दरा, जिला जमुई से अमित कु. सविता की रिपोर्ट।
सिकन्दरा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर रविबार (5-June-2022) को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया गया पौधरोपण। वही इस संबंध में प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड निर्वाची कर्मी मनीष पाठक ने स्थानीय सवांददाता को बताया कि प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के बी एल ओ को प्रखंड प्रोधोगिकी केंद्र में पौधा वितरण कर पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से पौधा रोपण किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण दिवस तभी सार्थक होगी जब पर्यावरण को संरक्षित हेतु पौधा लगाया जाए। प्रखंड में पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रम चलाए गए जिसमे बच्चे रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने का काम किया गया। वही सभी मतदान केंद्रों पर बी एल ओ बडे उत्सुकता के साथ पौधा रोपण कर लोगो को जागरूकता हेतु प्रेरित किये।
