जहानाबाद से शिवा केशरी कि रिपोर्ट
जहानाबाद, बिहार : सर्वोच्च शिखर सम्मान सह पुस्तक लोकार्पण 2022 स्थानीय कृष्णा गार्डन जहानाबाद में 51 विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए निस्वार्थ सेवा देने वाले लोगों को चयनित करके समन्नित किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन जिला के प्रभारी मंत्री माननीय संतोष कुमार सुमन तथा स्थानीय विधायक माननीय कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने दीप प्रज्वलित करके किया।
उक्त अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी एवम पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सतेन्द्र शर्मा कुमार, कुमार पंकज सिन्हा, प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर उषा कुमारी, बिहारी भईया, मयंक मौलेश्वर, विशाल कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, प्रीतम सोनी, अजय विश्वकर्मा ने संबोधित किया एवं अध्यक्षता अरविंद कुमार आजन्स ने की पुरस्कार की उपादेयता पर बोलते हुए श्री सुदय यादव जी ने कहा इस तरह के सामान्य से लोगों का मनोबल बढ़ता है, निस्वार्थ ढंग से दुगना उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा हमें लगता है कि काफी स्रम में चयन एवं समन्न का कार्य किया गया है जो कार्यक्रम में दिखियी दे रहा है। डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुरस्कार एवं सामान्य तो एक बहाना है आने वाले दिनों में सर्वोच्चता की होड़ से जहानाबाद को आगे बढ़ाना है। बिहारी भईया ने कहा हम ज्ञान कि रोशनी मनोरंजक ढंग से आम आदमी के घरों में पहुंचना चाहतें हैं। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉक्टर राजदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद देहाती, सुरेन्द्र कुमार सिंह, डॉक्टर प्रतिमा सिंह, अजित पाठक, डॉक्टर बिमल शर्मा, विनय शर्मा, डॉक्टर उदय तिवारी, भोला प्रसाद, शिवा केशरी, मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, रजनीकांत कुमार, अमित कैप्टन, प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद, चंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, नवीन शंकर, हर्ष कुमार आनन्द के अतरिक्त अन्य कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमर राज सक्सेना ने अपने गीतों से दर्शकों में शामा बांध रखा जबकि अनुराग दांगी के द्वारा प्रेरक संदेश से श्रोता दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
लेखिका डॉक्टर उषा कुमारी ने पुस्तक आओ चलें अनंत की ओर का विमोचन के साथ मां से संबंधित कविता पाठ भी किया। बिहारी रंग में रंगा कार्यक्रम दर्शकों को खूब लुभाया, कार्यक्रम के अंत में मयंक मौलेस्वर जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद कुमार अजांस की अनुमति से कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई ।