जमुई से अमित कु सविता की रिपोर्ट
सिकंदरा प्रखंड (जमुई) में रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कुशवाहा भवन के प्रांगन में कुशवाहा कल्याण समिति की एक आम सभा बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता कुशवाहा कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष किसान श्री धर्मेंद्र कुशवाहा ने की। जबकि संचालन चमारी महतो ने की। इस आम सभा में सिकंदरा, अलीगंज हलसी, रामगढ़ के कुशवाहा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस दौरान पूर्व की कमेटी को भंग करते हुए चुनाव अवधि तक बरडीह गांव के समाजसेवी शैलेंद्र महतो को कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर शैलेन्द्र महतो ने समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए समिति के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।कहा कि आप सभी का सहयोग मिला तो पूरे बिहार में कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा, हलसी, रामगढ़ पहले पायदान पर अपना नाम अंकित करेगा।शैलेंद्र की बातों को सुनकर समाज के लोगों एक स्वर से कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।इस अवसर पर
सेवानिवृत शिक्षक उमेश महतो,शिक्षक अशोक कुमार,पूर्व सचिव कृष्णदेव महतो,भरत महतो,दानी महतो,राजकुमार महतो,पूर्व मुखिया सुरेश वर्मा,पवन कुमार,पूर्व मुखिया नागेश्वर महतो,भरत महतो,राजेंद्र महतो,अलख निरंजन,किशोरी महतो, सुभाष कुमार,भोला महतो के अलावे दर्जनों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।