Close Menu
ETV Hindu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    ETV Hindu
    • Home
    • Biography
    • Information
    • Fashion
    • Health
    • Lifestyle
    • Automotive
    • Celebrity
    ETV Hindu
    Home » देवी चित्रलेखा जी का जीवन परिचय | Devi Chitralekha Ji Biography in Hindi
    Devi Chitralekha Ji Biography
    Devi Chitralekha Ji Biography

    देवी चित्रलेखा जी का जीवन परिचय | Devi Chitralekha Ji Biography in Hindi

    0
    By Nikk on May 29, 2022 Biography

    Quick info about Devi Chitralekha Ji

    नाम देवी चित्रलेखा जी
    लिंग महिला
    उम्र (Age) 25 वर्ष (2021)
    जन्मदिन (Date of Birth) 19 जनवरी 1997 (रविवार)
    पता (Address) खंबी, पलवल , हरियाणा
    जन्म स्थान (Birth Place) गांव: खंबी, जिला: पलवल , हरियाणा
    पेशा (Profession) प्रवचन वक्ता, आध्यात्मिक संत, भागवत कथा वाचक
    ब्यवाहिक जानकारी (Merital Status) शादीशुदा
    कमाई / संपत्ति (Income) लगभग 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह

    Table of Contents

    • देवी चित्रलेखा जी कौन है ? | Who is Devi Chitralekha Ji ?
    • देवी चित्रलेखा जी की जीवनी/जीवन परिचय ( Devi Chitralekha Ji life Introduction)
    • श्री चित्रलेखा जी का शारीरिक मापदण्ड ( Devi Chitralekha Ji physical fitness)
    • देवी चित्रलेखा जी की बायोग्राफी ( Devi Chitralekha Ji Wiki/Bio/Info)
    • देवी चित्रलेखा जी की प्रारंभिक जीवन ( Devi Chitralekha Ji Early life)
    • देवी चित्रलेखा जी की सफ़लता की कहानी व महत्वपूर्ण कदम ( Devi Chitralekha Ji Success Story)
    • देवी चित्रलेखा जी की परिवार सम्बन्धी जानकारी ( Devi Chitralekha Ji family information )
    • सम्मान प्राप्ति एवं अवॉर्ड ( Award and nomination)
    • देवी चित्रलेखा जी के सुविचार ( thoughts of Devi Chitralekha Ji)
    • वर्ल्ड संकीर्तन यात्रा ट्रस्ट
    • संपर्क नंबर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( Devi Chitralekha Ji mobile number)
    • इंस्टाग्राम विवरण ( Devi Chitralekha Ji Instagram Details)
    • रोचक तथ्य ( Interesting facts about Devi Chitralekha Ji)
    • देवी चित्रलेखा जी से संबंधित कुछ सवाल और उनके जवाब ( QNA)

    देवी चित्रलेखा जी कौन है ? | Who is Devi Chitralekha Ji ?

    देवी श्री चित्रलेखा जी 24 साल की भारत की युवा आध्यात्मिक संत हैं जिन्होंने मात्र 4 साल की उम्र से भारत में स्थित विभिन्न प्रकार के धर्म अथवा लगभग सभी प्रकार के धर्मों का अध्ययन करना शुरू कर दिया था और 9 साल की आयु तक उन्होंने हिंदुत्व धर्म का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त कर लिया।

     हरियाणा में जन्मी चित्रलेखा जी भारत की सबसे कम उम्र वाली धार्मिक उपनिदेशक है, ज्ञान के साथ-साथ उनकी सुंदरता भी दोनों गुणों का मिलान करती है।

     आज श्री चित्रलेखा जी को पूरा विश्व जानता है, इनके इस जीवन काल में इन्होंने कई सामाजिक कार्य किए, संस्थान का शुभारंभ किया जो जन कल्याण व जनहित में महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं इतनी कम उम्र में इन्होंने वो काम किया जो वाकई में हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत का हिस्सा है।

    देवी चित्रलेखा जी की जीवनी/जीवन परिचय ( Devi Chitralekha Ji life Introduction)

    देवी श्री चित्रलेखा जी का जन्म 19 जनवरी सन 1997 में हरियाणा राज्य के परबल नामक स्थान में हुआ था बचपन से इनकी गतिविधियों को देखते हुए चित्रलेखा जी के परिवार जनों ने इन्हें मात्र 4 साल की उम्र में प्रशिक्षण देने हेतु बंगाली संस्थान में भेज दिया।

     इसके लगभग 1 साल बाद चित्रलेखा जी को स्कूल में दाखिला दिलवाया गया, एक पब्लिक स्कूल से इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करना शुरू कर दिया और साथ में प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी जारी थी।

    फिर इसके 2 वर्ष बाद यानी सन 2003 में जब चित्रलेखाजी मात्र 6 वर्ष की थी तब उन्होंने भारी भीड़ में उपस्थित लोगों के बीच उपदेश देना शुरू कर दिया और आज एक पूरे देश में धार्मिक उपदेश व आध्यात्मिक संत के तौर पर जानी जाती हैं इनकी प्रसिद्धता का कारण चित्रलेखा जी की आयु भी थी। इनके ज्ञान के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ भी करते हैं।

    श्री चित्रलेखा जी का शारीरिक मापदण्ड ( Devi Chitralekha Ji physical fitness)

    शारीरिक लंबाई (Height)5 फीट 9 इंच
    रंग रूपगोरा रंग
    वज़न59 किलोग्राम
    आंखों का रंगकाला से हल्का भूरा रंग
    बालों का रंगकाला रंग
    बालों की शैलीलंबे और घने बाल
    जूते का माप7IND

    देवी चित्रलेखा जी की बायोग्राफी ( Devi Chitralekha Ji Wiki/Bio/Info)

    वास्तविक नाम (Real Name)श्री चित्रलेखा शर्मा
    प्रचलित नाम (Famous Name)देवी चित्रलेखा जी
    जाति ( cast)शर्मा
    जाति का वर्गब्राम्हण समाज
    धर्महिन्दू
    राशि♑ मकर राशि
    नागरिकताभारतीय
    जन्म स्थान ( Birth Place)पलबल
    राज्यहरियाणा
    जन्म तिथि ( Date of Birth)19 जनवरी सन 1997
    वर्तमान में निवास स्थान ( Address)हरियाणा
    उम्र ( Age)25 साल (2021)
    पेशा ( Profession)प्रवचन वक्ता, आध्यात्मिक संत, भागवत कथा वाचक
    भाषाएंहिंदी, अंग्रेजी, हरयाणवी आदि
    लोकप्रियता का कारण6 वर्ष की आयु में भागवत कथा का शुभारंभ किया और सफल समापन किया
    कार्यकालसन 2003 से वर्तमान

    देवी चित्रलेखा जी की प्रारंभिक जीवन ( Devi Chitralekha Ji Early life)

    चित्रलेखा जी का परिवार एक ब्राह्मण परिवार है अतः जब इनका जन्म हुआ तब इनके दादा जी ने कुछ संतो का निमंत्रण किया, बाद में इन्हीं संतो ने चित्रलेखा के द्वारा की गई प्रतिक्रियाओं को परखा तब उन्होंने श्री राधा कृष्ण जोकि चित्रलेखा जी के दादाजी थे उनसे बताया और कहा कि उनकी पोती कोई साधारण पोती नहीं है।

     उनमें हमें विशेष लक्षण दिखाई दिए जो कि अन्य बच्चों की तुलना में बिल्कुल अलग है और इसी दौरान उन्होंने भविष्यवाणी की कि उनकी पोती भविष्य में दुनिया की महान महिला साबित होगी और उसी दिन से चित्रलेखा जी का जीवन उन्हीं के द्वारा बोले गए शब्दों के आधार पर चलता रहा।

     इसी के बाद इनके दादा जी व पिताजी ने विभिन्न धर्मों का ज्ञान देना शुरू कर दिया और तभी से इनका प्रशिक्षण काल प्रारंभ हुआ।

     जब 6 वर्ष की आयु में चित्रलेखा जी ने उपदेश दिया तब लोगों के अंदर एक अलग भावना प्रकट हुई दरअसल संत रमेश बाबा जी के साथ मिलकर चित्रलेखा जी उपदेश दे रही थी उपदेश समाप्त होने के बाद संत जी ने चित्रलेखा को कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बोलने का आग्रह किया और इसमें लगभग आधा घंटे तक चित्रलेखा जी ने अपनी बात को जारी रखा, इसी कारण लोग आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि उनके द्वारा बोली गई बातें किसी 6 वर्ष की लड़की के लिए संभव नहीं थी मात्र 6 वर्ष की लड़की इतनी गहरी बात कैसे बोल सकती थी।

     बाद में चित्रलेखा जी कई धार्मिक समारोह में शामिल हुई जहां हर व्यक्ति उनके बारे में सोचने पर मजबूर था चित्रलेखा की चर्चा चारों तरफ होने लगी,  इन्हीं परिणामों के कारण उनके गुरु जी ने सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जिसमें मुख्य वाचिका चित्रलेखा जी ही थी लेकिन उनके परिवार के सदस्य इस बात से परेशान थे कि यह मासूम सी बच्ची सात दिवसीय भागवत कथा कैसे कर सकती है लेकिन दूसरी तरफ उनके गुरु जी को पूर्ण विश्वास था कि इनके द्वारा कराई जा रही है भागवत कथा सफल रहेगी।

     खैर,,,

             कथा का शुभारंभ हुआ और कथा चलती रही तभी कुछ दिनों में चित्रलेखा जी के सपने में श्री राधा माता जी आई जो स्वर्ग से फूलों की बरसात कर रही थी और कथा को पूरा करने का आशीर्वाद दे रही थी इसके बाद इस सात दिवसीय कथा सफल रही तथा सपने वाली बात इन्होंने अपने परिवार के साथ साझा की।

    जब यह सात दिवसीय भागवत कथा सफल हुई तब इनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा और फिर चित्रलेखा जी विभिन्न स्थानों पर भागवत कथा करने लगीं और चित्रलेखा जी भारत की प्रमुख युवा आध्यात्मिक बनी।

    इनकी वाणी देश व विदेश में प्रसारित की जाने लगी कई चैनल इनके द्वारा कही जा रही कथा व प्रवचन का सीधा प्रसारण भी करने लगे।

    देवी चित्रलेखा जी की सफ़लता की कहानी व महत्वपूर्ण कदम ( Devi Chitralekha Ji Success Story)

    छोटे से कस्बे वह गांव में प्रवचन देने से शुरू करने वाली चित्रलेखा जी वर्तमान में दुनिया के कई देशों में प्रवचन दे रही हैं और चित्रलेखा जी विश्व विख्यात आध्यात्मिक संत के रूप में जानी जाती है।

     इन्होंने कई जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया है उनकी आवाज भजन को पेश करते ही लोगों के लिए आत्म शांति का कारक बन जाती है चित्रलेखा जी का सबसे लोकप्रिय भजन और गीत “मेरा आपकी कृपा से”  नामक शीर्षक गाना था, इसके अलावा इन्होंने “कृष्णा कृष्णा” ,”एक तेरा सहारा” आदि गीत भी गाए जो धार्मिक गानों की सूची में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर आते हैं।

     इन्होंने वर्ल्ड संकीर्तन ट्रस्ट की स्थापना की जो कि पलवल में स्थित है इस संस्था को 10 मार्च सन 2008 में हिंदुत्व कल्चर को बरकरार रखने के मकसद से स्थापित किया गया था, चित्रलेखा जी ने गायों के लिए भी काफी कार्य किया है उनके द्वारा कई गौशाला बनाई गई हैं एवं इस में काम करने वाली टीम गायों का पालन पोषण करती है व सड़कों पर भटक रही बीमार गायों का इलाज भी कराया जाता है।

     एक बार की बात है जब चित्रलेखा जी किसी धार्मिक स्थल से घर जा रही थी तब उन्होंने देखा कि एक बीमार गाय वाहनों की चपेट में आ रही है और बेसुध होकर सड़क पर गिर जा रही है इस दृश्य ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया और पूरे दिन इसी बात को लेकर चिंतित रहें की तभी चित्रलेखा जी ने निर्णय किया कि गायों की सेवा, उनका पालन पोषण का हर संभव प्रयास करेंगे जिससे कोई भी गाय इस तरह कष्ट ना सही,

     सन 2013 में इन्होंने हरियाणा में पलवल के आसपास के सभी स्थानों पर गायों के लिए गौशाला खोली और पूरे देश में गायों की सेवा करने की एक मुहिम चलाई।

    देवी चित्रलेखा जी ने 23 may 2017 को इसी गौ सेवा धाम नामक अस्पताल में श्री माधव प्रभु जी से शादी की, ये विवाह पलवल ,हरियाणा में हुआ था। माधव प्रभु जी छत्तीस़़ढ के रहने वाले व्यक्ति हैं। अब वर्तमान में ये दोनों हरियाणा में रह रहे हैं।

    देवी चित्रलेखा जी की परिवार सम्बन्धी जानकारी ( Devi Chitralekha Ji family information )

    श्री चित्रलेखा जी के पिता का नाम (Father’s Name)श्री तुकाराम शर्मा जी
    श्री चित्रलेखा जी की माता का नाम (Mother’s Name)श्री चमेली देवी जी
    दादाजी का नाम स्व. श्री राधा किशन शर्मा जी
    दादी जी का नामश्री किशन देवी जी
    भाई (Brother Name)श्री प्रत्यक्ष शर्मा जी
    बहन (Sister Name)नहीं
    प्रेमीश्री माधव प्रभु जी
    पति (Husband Name)श्री माधव प्रभु जी
    बच्चे (Children)नहीं
    दोस्त (Friends)अज्ञात

    सम्मान प्राप्ति एवं अवॉर्ड ( Award and nomination)

    • सन 2019 में इन्हें आध्यात्मिक तथा युवा उपनिदेशक के लिए “वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड” से सम्मान किया गया !

    देवी चित्रलेखा जी के सुविचार ( thoughts of Devi Chitralekha Ji)

    ” कोई भी सफल इंसान बिना किसी धार्मिक उपदेश के जीवन में पॉजिटिव शक्ति नहीं महसूस कर सकता”

    “धार्मिक बनने से पहले अपने आप को एक अच्छा विचार वाला व अच्छी सोच वाला व्यक्ति बनाने का प्रयास करे”

    वर्ल्ड संकीर्तन यात्रा ट्रस्ट

    यह एक प्रकार का हिन्दू धर्म के समारोह का आयोजन करने का साधन है, जहां पर सभी धार्मिक कार्य संपन्न किए जाते है एवं आने वाले चड़ावा धन का जनकल्याण में उपयोग किया जाता है।

    संपर्क नंबर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( Devi Chitralekha Ji mobile number)

    *देवी चित्रलेखा जी का मोबाइल नंबर (Mobile Number) – अज्ञात

    *इंस्टाग्राम आईडी – https://www.instagram.com/chitralekhaji/?hl=en 

    *ट्विटर अकाउंट – https://mobile.twitter.com/devichitraji/

    *यूट्यूब चैनल – https://youtube.com/c/Chitralekhaji

    *घर का पता (Address)-  सोहना के पास पलवल, हरियाणा पिनकोड -121102 (भारत )

    *फेसबुक – https://m.facebook.com/Chitralekhaji/?refsrc=deprecated&_rdr

    *वेबसाइट – http://www.worldsankirtan.org/

    *लिंकेडिन – https://www.linkedin.com/in/devi-chitralekhaji-b23800135

    *मेल – [email protected]

    इंस्टाग्राम विवरण ( Devi Chitralekha Ji Instagram Details)

    इंस्टाग्राम Id@chitralekhaji
    लिंकhttps://www.instagram.com/chitralekhaji/?hl=en
    फॉलोअर्स6 लाख 86 हजार से अधिक
    फॉलोइंग23
    पोस्टें2185
    इंस्टाग्राम खाता सत्यापन स्थितिसत्यापित
    खाता मैनेजरटीम

    रोचक तथ्य ( Interesting facts about Devi Chitralekha Ji)

    • देवी चित्रलेखा जी को हारमोनियम बजाने का बहुत शौक है।
    • चित्रलेखा जी ने स्कूल समय से ही हारमोनियम बजाना शुरू कर दिया था।
    • किसी धार्मिक स्थान पर हो रहे भजन और कीर्तन में इन्हें अक्षर हारमोनियम बजाते देखा जाता है।
    • इन्होंने कई धार्मिक गानों को अपनी आवाज दी है जो कि सबसे ज्यादा प्रसिद्ध धार्मिक गानों की सूची में ऊपर स्थान पर रहते हैं।
    • इन्होंने छत्तीसगढ़ के रहने वाले माधव प्रभु जी से शादी की है अब दोनों एक साथ हरियाणा राज्य में रहते हैं और जनकल्याण में अपना योगदान दे रहे हैं।
    • चित्रलेखा जी के विवाह से जुड़ी महत्वपूर्ण बात हैं कि इन्होंने कई गौशालाओं का निर्माण किया और जब उन्होंने शादी की तो पलवल में स्थित गौशाला का ही चयन किया एवं उसी गौशाला व अस्पताल से विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    • इन्हें इंस्ट्रुमेंटल सॉन्ग काफी पसंद है।

    देवी चित्रलेखा जी से संबंधित कुछ सवाल और उनके जवाब ( QNA)

    Q. चित्रलेखा जी कितने उम्र की हैं?

    Ans. 25 साल

    Q. चित्रलेखा जी कहां की रहने वाली हैं?

    Ans. हरियाणा राज्य के पलवल की।

    Q. चित्रलेखा जी का जन्म कब और कहां हुआ था?

    Ans. 19 जनवरी सन 1997 में पलवल हरियाणा में।

    Q. क्या देवी चित्रलेखा जी शादीशुदा है?

    Ans. हां

    Q. देवी चित्रलेखा जी के पति का क्या नाम है?

    Ans. माधव प्रभु जी

    Q. क्या देवी चित्रलेखा जी के कोई बच्चे हैं?

    Ans. अभी नहीं

    Q. देवी श्री चित्रलेखा जी को किस तरह का पहनावा पसंद है?

    Ans. साधारण धोती को साधारण सूट सलवार

    Q. चित्रलेखा जी ने कितनी उम्र से प्रवचन वाचना शुरू कर दिया था?

    Ans. 6 साल की उम्र में।

    Q. चित्रलेखा जी किस प्लेटफार्म पर डेली अपडेट रहती हैं?

    Ans. अपने यूट्यूब चैनल पर भजन कीर्तन व कथा से संबंधित वीडियो को अपलोड करती हैं और विभिन्न स्थानों पर हो रहे भजन अथवा भागवत कथा के बारे में कभी-कभी प्रसारित संपूर्ण वीडियो भी अपने यूटयूब चैनल पर अपलोड करती हैं।

    DISCLAIMER: देवी चित्रलेखा जी के बारे में उपरोक्त विवरण विभिन्न ऑनलाइन रिपोर्टों से प्राप्त किया गया हैं। वेबसाइट आंकड़ों की 100% सटीकता की गारंटी नहीं देती है। सभी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई हैं।

    Nikk
    • Website

    Recent Posts

    Electricians Putney Emergency: Your Go-To Putney Electrician for Urgent Electrical Needs

    September 7, 2024

    Can Face Packs Help Reduce Dark Spots and Hyperpigmentation?

    June 29, 2024

    Mastering Inbound Email Templates: Boost Your Reply Rates with Reply.io

    May 12, 2024

    Seamless Teamwork: Enhancing Collaboration with Project Collaboration Tools by Devzet

    March 10, 2024

    Integrating Reply.io’s chatbot with other AI technologies

    March 8, 2024

    Ideas to Plan Your Wedding at Chamara Vajra in Bangalore

    March 2, 2024
    Categories
    • App
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Biography
    • Actress
    • Dancer
    • Magician
    • Singers
    • Youtuber
    • Bollywood
    • Celebrity
    • Cricket
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Fitness
    • Food
    • Forex
    • Games
    • Health
    • Home Improvement
    • Information
    • Instagram
    • Jobs
    • Lawyer
    • Lifestyle
    • News
    • Online Games
    • Pet
    • Photography
    • Politics
    • Real Estate
    • Social Media
    • Sports
    • Tech
    • Technology
    • Travel
    • Website
    About
    About

    Etvhindu Breaking News Alerts on Politics, Business, Technology, Health, Entertainment, and More, We Cover Stories From Every Corner of the World, Connecting You to Events, Cultures, and Perspectives From Diverse Communities.

    Pages
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Etvhindu
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    New Release

    Reasons Why You Should Never Miss Applying Sunscreen During Summer Weather

    April 25, 2025

    A Closer Look at Game Paybacks in Online 

    October 11, 2024
    Etvhindu.net © 2025, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.