जमुई : जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का आगाज करते हुए कहा कि स्वच्छ , स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए धरती पर वन नीति 1988 के अनुसार भूमि के कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत भाग वन आच्छादित होना चाहिए। उन्होंने प्रकृति संरक्षण के लिए मानव समाज को जागरूक किए जाने पर बल देते हुए कहा कि जब नागरिक प्रकृति की महत्ता को समझेंगे , तभी वे प्रकृति संरक्षण के सहयात्री बन सकेंगे। सरकार योजनाबद्ध तरीके से पर्यावरण संरक्षण एवं विकास में सामंजस्य बिठाकर कार्य कर रही है ताकि मानव की जरूरतों को पूरा करने में पर्यावरण का अहित न हो।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-10-1024x749.webp)
डीएम ने वन महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जुलाई माह में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक उत्सव का आयोजन किया जाता है जो वन महोत्सव कहलाता है। उन्होंने जमुई जिला के प्राकृतिक संसाधनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जिला प्रकृति का खजाना है। वन , हरियाली और यहां की प्राकृतिक छटा अपनी उपमा आप है। डीएम ने स्कूल प्रबंधन को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को प्राकृतिक छटा से रूबरू कराने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने स्कूली बच्चों को महावीर वाटिका का भ्रमण कराए जाने का भी संदेश दिया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-12-1024x912.webp)
पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने 73 वें वन महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धरती को बचाने के लिए वनों का विस्तार जरूरी है। उन्होंने वन आवरण में तेजी से गिरावट पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आमजन आगे आएं और खाली भूखंड पर बिना रोकटोक के वृक्षारोपण करें। डॉ. सुमन ने इसे अत्यंत आवश्यक करार दिया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui.webp)
डीएफओ पीयूष कुमार बरनवाल ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही स्वछ पर्यावरण संभव है। वन जीवन है। इसांन को यदि इस धरती पर जीवित रहना है तो उसे सांस लेने की जरुरत है। यदि सांस लेने में ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित भी नहीं होंगे। जिस तरह से रहना , खाना , पीना , सोना जरुरी है वैसे ही सांस लेना भी अति आवश्यक है। सांस लेने का एकमात्र जरिया वृक्ष है। यदि वृक्ष नहीं होगें तब हम ताजा सांस नहीं ले सकते हैं। हमें जरुरी तत्वों की प्राप्ति नहीं होगी। देखा जाए तो जिंदगी का पर्याय ही वृक्ष हैं। पेड़ों की कटाई के कारण बड़ी संख्या में पशु – पक्षी , कीट – पतंगे बेघर हो गए हैं। कुछ पशु – पक्षियों का तो नामों निशान भी खत्म हो गया है। भारत में वृक्षों के संरक्षण के लिए कई त्यौहार और उत्सव मनाए जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद पेड़ों के लगातार काटे जाने से हमें कई नुकसान हो रहा है। जैसे बरसात के दिनों की घटती संख्या के पीछे पेड़ों को अत्याधिक मात्रा में काटा जाना है। भारत में लंबे समय से बाढ़ , सूखा , गर्मी की लहरें , चक्रवात , और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने अपने पैर पसारे हुए है। कभी तेज गर्मी से लोग तिलमिलाने लगते हैं तो कभी अंधाधुंध बारिश से जन जीवन अस्त – व्यस्त हो जा रहा है। उन्होंने पेड़ के संरक्षण पर बल दिया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-1-1024x656.webp)
वन अधिकारी मेघा यादव , संजय कुमार , दिनेश सिंह , सचिव कुसुम सिन्हा , प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा , उप प्राचार्य शिवांगी शरण , जूही राज , लव कुमार , कुश कुमार , अनिल सिन्हा , प्रेमलता , रंजना कुमारी , संजीत कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया और सारगर्भित शब्दों से उन सबों का मनोबल बढाया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-3-1024x685.webp)
संवाददाता डॉ. निरंजन कुमार ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्वान शिक्षक शैलेश कुमार झा के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में डीएम अवनीश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन , डीएफओ पीयूष कुमार बरनवाल , वन अधिकारी मेघा यादव आदि ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और जिलावासियों को पौधारोपण का संदेश दिया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-6-1024x745.webp)
वन महोत्सव के दरम्यान ” प्लास्टिक को ना कहें ” नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की बेटी आर्ची ने प्रथम , बेटा कुमार अनिकेत ने द्वितीय तथा लिपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों सफल प्रतिभागियों को डीएम , एसपी और डीएफओ ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui-7-1024x904.webp)
स्कूल के कलाकारों ने वन महोत्सव को यादगार बनाने के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। उपस्थित पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने कलाकारों की कलाओं को खूब सराहा। सबों ने नृत्य और संगीत का खूब आनंद लिया और कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![](https://www.etvhindu.in/wp-content/uploads/2022/07/73rd-Van-Mahotsav-celebrated-in-a-festive-atmosphere-at-Oxford-Public-School-Jamui13-1024x592.webp)